राज्य सरकार ने 7 दिन के लिए खोला डीएमआईएस पोर्टल, पटवारियों को रबी फसल के खराबे का डाटा अपलोड करने के लिए पाबन्द किया गया

पिलानी, 7 अगस्त 2024: रबी फसल के खराबे के अनुदान का लाभ प्रभावित सभी काश्तकारों को मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार ने डीएमआईएस पोर्टल को 7 दिन के लिए खोला है। पिलानी तहसील क्षेत्र के काश्तकारों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए समस्त पटवारियों को पाबन्द किया गया है।

नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताता कि समस्त पटवारियों को निर्देशित किया गया है कि संवत 2023 के रबी फसल खराबे के अनुदान हेतु डीएमआईएस पोर्टल 7 दिवस के लिए खोला गया है। अतः वे डाटा अपलोड से वंचित समस्त काश्तकारों के डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन सांय 5 बजे अपलोड किये डाटा व अपलोड से शेष डाटा की सूचना पेश किया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि फसलों के नुकसान का मुआवजा लेने के लिए प्रभावित काश्तकारों को हलका पटवारी को अपने दस्तावजे जमा करवाने होंगे, जिससे खराबे से सम्बन्धित डाटा डीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड किए जा सकें।

नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि काश्तकारों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए और उन्हें मुआवजा दिलवाने के लिए ही पोर्टल 7 दिन के लिए खोला गया है। लिहाजा काश्तकार अपने दस्तावेज सम्बन्धित पटवारी के पास जमा करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!