समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

राजस्थान सीएम शपथ समारोह: भजन सरकार की ताजपोशी, राजस्थान के नए सीएम आज लेंगे शपथ

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शपथ ग्रहण समारोह: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज शुक्रवार 15 दिसंबर को अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ-साथ दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सुबह 12.15 मिनट से राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने होगा। इस समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा समेत 17 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम के शामिल होने की संभावना है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। समारोह के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

राजस्थान में बीजेपी को मिला बहुमत 

बता दें राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बहुमत मिला है। एमपी और छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है। जबकि राजस्थान में आज नए सीएम को राज्यपाल पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाएंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया था। पार्टी की ओर से विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजस्थान में 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया।जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए जयपुर भाजपा के झंडे और होर्डिंग कटआउट सहित केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर और बैनर से पट चुका है।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई रूटों में बदलाव

शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने कई रुट पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। यातायात विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक रामनिवास बाग के बाहरी रास्तों पर आवागमन जारी रहेगा, लेकिन अंदर गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके अलावा त्रिमूर्ति सर्कल जेएलएन मार्ग की तरफ से आने वाले वाहनों को आरोग्य पथ तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।  समारोह के चलते रामनिवास बाग और आस-पास के मार्गों पर यातायात को बंद किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने पहली बार गूगल के सहयोग से गूगल मैप में इन सभी मार्गों को बंद दिखाया जा रहा है। ऐसे में अगर बाहर से आने वाले पर्यटक मैप देखकर चल रहे हो तो पहले ही सावधान हो जाएंगे। समारोह में प्रधानमंत्री सहित कई वीवीआईपी लोग मौजूद रहेंगे। ऐसे में यातायात पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री के आने से पहले और जाने के बाद ड्रोन से यातायात पर निगरानी रखकर डायवर्ट किया जाएगा।

Live Hindustan

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें