Thursday, April 2, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान राजनीति: कांग्रेस का बड़ा कदम, हनुमान बेनीवाल की शिकायत पर 3...

राजस्थान राजनीति: कांग्रेस का बड़ा कदम, हनुमान बेनीवाल की शिकायत पर 3 नेताओं को सस्पेंड

राजस्थान राजनीति: राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट पर राजनीति में गतिविधियां तेज हैं। कांग्रेस ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के साथ गठबंधन किया है, लेकिन इस गठबंधन से कई कांग्रेस नेता नाराज हैं।

हनुमान बेनीवाल की शिकायत पर एक्शन

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डीडवाना के पूर्व विधायक भंवरा राम सूपका, सुखाराम डोडवाडिया, और कुचेरा पालिकाध्यक्ष तेजपाल मिर्धा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इन नेताओं पर भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा का प्रचार करने का आरोप था। ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस में रहते समय से ही इन नेताओं से संपर्क बनाए रखा था।

निष्कासित नेताओं का विरोध

भंवरा राम सूपका डीडवाना के पूर्व विधायक और सुखराम डोडवाडिया पंचायत समिति सदस्य हैं। तेजपाल मिर्धा ने हाल ही में खींवसर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इन नेताओं ने कांग्रेस और RLP के गठबंधन से असंतुष्ट होकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा के पक्ष में चले गए थे।

नेताओं का विरोध

कांग्रेस नेता सुखराम डोडवाडिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “ऐसी क्या मजबूरी थी कि मेरे कांग्रेस परिवार ने उस आदमी और पार्टी से गठबंधन किया है, जिसने पंचायत समिति चुनाव से लेकर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को खूब नुकसान किया।”

तेजपाल मिर्धा का जवाब

तेजपाल मिर्धा ने कहा, “मैंने भाजपा का प्रचार नहीं किया। लेकिन मैंने जिसके खिलाफ चुनाव लड़ा, उसका प्रचार मैं कैसे करूं? इसलिए मैं अपने घर में ही हूं।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!