राजस्थान मौसम अपडेट: जयपुर सहित 12 जिलों में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंड

राजस्थान मौसम अपडेट: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। मौस विभाग के अनुसार प्रदेश के 12 जिलों में पश्विची विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। मौसम में परिवर्तन लगातार आ रह है।  मौसम विभाग का नया अपडेट है कि उत्तर भारत में बर्फबारी के बीच 26 फरवरी से राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। प्रदेश के जयपुर सहित 12 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में 25 फरवरी तक अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। इसके बाद 26 फरवरी से बादलों की आवाजाही के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मेघगर्जन और कहीं-कहीं हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान सीकर में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर में शुक्रवार सुबह सर्द हवा के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। राजस्थान के जयपुर का तापमान 12.4 डिग्री सेेल्सियस रहा।

जयपुर में चल रहीं है ठंडी हवाएं

राजधानी जयपुर में शनिवार 24 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा। इस पर मौसम विभाग का अलर्ट है कि 24 से 25 फरवरी के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। जयपुर में भी मौसम शुष्क रहेगा। जयपुर सुबह से तेज ठंडी हवाएं चल रही है। शनिवार सुबह 7 बजे जयपुर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। वैसे आज जयपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

स्त्रोत – Live Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!