चिड़ावा: रघुनाथपुरा टोल टैक्स पर टोल को लेकर ग्रामीणों के साथ चल रहे गतिरोध को ब्रेक लग गया है। कर्मवीर गोस्वामी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सेही कला के लोगों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल से मुक्ति का ज्ञापन दिया।

इस ज्ञापन के परिणामस्वरूप टोल प्लाजा प्रशासन और ग्राम पंचायत के बीच एक समझौता हुआ है। जिसके अनुसार ग्राम पंचायत सेही कला, श्यालू खूर्द, बुडानिया का बास और रामरख की ढाणी के निवासी अब बिना कॉमर्शियल वाहनों से टोल मुक्त होकर यात्रा कर सकेंगे। इन सभी गांवों के लोग अपनी आईडी दिखाकर टोल फ्री यात्रा कर सकेंगे।

इस फैसले से ग्राम पंचायत के लोगों को पंचायत समिति, तहसील आदि के कामकाज के लिए आने-जाने में काफी आसानी होगी। टोल टैक्स नहीं देना पड़ने से ग्राम पंचायत के लोगों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

जनता की जीत: ग्राम पंचायत के लोगों के संघर्ष का यह एक बड़ा परिणाम है। इस मौके पर विनोद पूनिया, सज्जन गोदारा, श्रवण भालोठिया, विक्रम शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सचिन, पूर्व सरपंच मनोज पूनिया, सुनील झाझडिया, मेवा सिंह, राजेंद्र गोदारा, अनिल पूनिया, हसंराज, सुमेर, सुभाष, टोनी, पिंटू, राज पूनिया, सतपाल गोस्वामी, राहुल नायक, विक्रम, काकू, जेपी कुलहरि, कौशल शर्मा, सचिन भालोठिया, हेमन्त शर्मा और ग्राम पंचायत के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!