धोलाखेड़ा (गूढागोडजी): गूढागोडजी थाना क्षेत्र के धोलाखेड़ा गांव में एक युवती को घर में छुपाकर रखने की आशंका में युवती के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि 10-12 गाड़ियों में 50 से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। इस घटना में सात लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मामला

धोलाखेड़ा निवासी हरलाल खैरवा का बेटा संदीप कुमार जयपुर में रहकर कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सिंघाना क्षेत्र की एक युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। 18 अप्रैल को दोनों ने शादी कर ली। यह बात युवती के परिजनों को पता चली तो वे एक सप्ताह पहले हरलाल खैरवा के घर आए और 5-7 दिन में दोनों को बुला लेने के लिए कहा।
अन्यथा जान से मार देने की धमकी दी।

हंगामा और गिरफ्तारी

इसके बाद 10-12 गाड़ियों में 50 से अधिक लोगों के साथ युवती के परिजन फिर से हरलाल खैरवा के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर काम कर रही महिला सुमित्रा को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया और महिलाओं से अभद्रता की।

इसके साथ ही घर में रखे 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये नगद भी लूट लिए।

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गुमशुदगी की रिपोर्ट

इसी मामले में तीन दिन पहले जयपुर के खो नागोरिया थाने में लड़की के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने आशंका जताई थी कि उनकी बेटी को धोलाखेड़ा निवासी संदीप कुमार बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है और उसके साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!