Sunday, June 22, 2025
Homeपिलानीमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का झुंझुनू दौरा 20 को: नवलगढ़, मंडावा, झुंझुनू, बगड़,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का झुंझुनू दौरा 20 को: नवलगढ़, मंडावा, झुंझुनू, बगड़, चिड़ावा में कार्यकर्ता करेंगे स्वागत, पिलानी में अपराह्न 3:15 बजे होगी सभा

पिलानी, 17 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 19 अप्रैल से शेखावाटी क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 20 अप्रैल को जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल को सीकर के फतेहपुर से रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले मंडावा पहुंचेंगे, जहां पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंडावा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

मंडावा से रवाना होने के बाद मुकुंदगढ़ में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में और झुंझुनू टोल प्लाजा के पास झुंझुनू विधायक राजेन्द्र भाम्बू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के स्वागत का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Advertisement's
Advertisement’s

बाद में मुख्यमंत्री झुंझुनू सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां जिला प्रशासन द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान जिले के सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सर्किट हाउस से रवाना होने के बाद झुंझुनू के गुढ़ा मोड़ पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत करेंगे।

मुख्यमंत्री शर्मा संभवतः 20 अप्रैल को झुंझुनू के केशव आदर्श विद्या मन्दिर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्मेलन में भी भाग ले सकते हैं।

झुंझुनू में सभी कार्यक्रमों से फारिग होकर मुख्यमंत्री बगड़ पहुंचेंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं की एक सभा को भी सम्बोधित करेंगे। बाद में वे रात्रि विश्राम हेतु पिलानी के लिए प्रस्थान करेंगे। रास्ते में ओजटू में बाईपास पर खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। बाईपास पर ही पिलानी सर्किल पर पूर्व सांसद सन्तोष अहलावत सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगी।

भाजपा पिलानी मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने बताया कि चिड़ावा से रवाना होने के बाद पिलानी पहुंचने पर बाईपास पर मुख्यमंत्री की आगवानी के लिए भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। यहां से रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला उत्सव मैदान पहुंचेगा, जहां अपराह्न 3:15 बजे वे एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

सभा के बाद बिट्स पिलानी के वीफास्ट हॉस्टल में मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। पिलानी से मुख्यमंत्री 21 अप्रैल को सुबह हैलिकॉप्टर से मलसीसर डैम के लिए रवाना होंगे जहां से फिर उनका काफिला चूरू जिले के दौरे के लिए रवाना हो जाएगा।

पिलानी मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने बताया कि 21 अप्रैल को सुबह ही पिलानी में यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान व हरियाणा सरकार के अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें प्रोजेक्ट के शीघ्र धरातल पर मूर्तरूप देने की योजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!