महिला पुलिस अधिकारी पर बीच सड़क भिड़ गई महिला, कहा- “आप लेडीज पुलिस होकर मेरे हस्बैंड पर हाथ कैसे उठाएंगी?”

जमुई: बिहार के जमुई में एक महिला ने बीच सड़क महिला पुलिस अधिकारी पर भिड़ गई। महिला का आरोप था कि पुलिस अधिकारी ने उसके पति को धक्का दिया था। यह घटना जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के सतगामा के समीप हुई।

वाहन चेकिंग के दौरान हुआ विवाद

जमुई में लोकसभा चुनाव को देखते हुए चेक पोस्ट बनाकर पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जब एक महिला अपने पति के साथ बाइक से गुजर रही थी, तभी पुलिस अधिकारी ने वाहन रोककर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान महिला और पुलिस अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई।

वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी से भिड़ते हुए दिखाई दे रही है। महिला पुलिस अधिकारी उसे समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं है।

महिला ने लगाया धक्का देने का आरोप

महिला का आरोप था कि पुलिस अधिकारी ने उसके पति को धक्का दिया। महिला ने कहा, “आप महिला पुलिस अधिकारी होकर मेरे पति को धक्का कैसे दे सकती हैं?” महिला ने पुलिस अधिकारी पर बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया।

पुलिस ने किया इनकार

वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक ज्योति कुमारी ने महिला के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “हम लोगों ने और भी गाड़ी की जांच किया है, कहीं से कुछ नहीं हुआ है। यह लोग जानबूझकर बदतमीजी कर रहे थे.” उन्होंने बताया कि मामले की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दे दी गई है। जैसा भी उनके निर्देश होगा मामले में उसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!