केंद्रीय पर्यवेक्षक जया कर्नाटक

महिला कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक व झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र प्रभारी जया कर्नाटक आज शिमला में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली। शिमला कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने सरकार की योजनाओं और कामों की जानकारी देते हुए उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वो सरकार के जनकल्याण से जुड़े विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी सभी मतदाताओं तक पहुंचाएं।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश सचिव अलका आर्य उत्तराखंड, झुंझुनू महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारा पूनिया, झुंझुनू ब्लॉक अध्यक्ष शारदा ढाका ने भी सम्बोधित किया।

इससे पहले कांग्रेस कार्यालय शिमला में पहुंचने पर नव मनोनीत महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष (ग्रामीण) रीना शर्मा ने महिला कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक जया कर्नाटक , प्रदेश सचिव अलका आर्य उत्तराखंड, झुंझुनू महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारा पूनिया, झुंझुनू ब्लॉक अध्यक्ष शारदा ढाका का साफा व माला पहना कर स्वागत किया।

ये कार्यकर्ता रहीं मौजूद

इस अवसर पर पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश देवी, संजू, संगीता, अंजू, सुरेश देवी, शारदा देवी, मनीषा देवी, मनोज देवी, मंजू , सुशीला देवी, सुमन देवी, ओम कुमारी आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष रीना देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!