Saturday, August 23, 2025
Homeदेशमहाराष्ट्र: गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, शिवशाही बस पलटी; 9 की मौत,...

महाराष्ट्र: गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, शिवशाही बस पलटी; 9 की मौत, कई घायल

गोंदिया, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना गोंदिया-कोहमारा राज्य महामार्ग पर ग्राम खजरी के पास हुई। यह हादसा उस समय हुआ जब महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की शिवशाही बस अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में पलट गई।

कैसे हुआ हादसा?

यह बस भंडारा से साकोली और लखानी होते हुए गोंदिया जा रही थी। बस (क्रमांक MH 09/EM 1273) में 35 से अधिक यात्री सवार थे। दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बीच एक बाइक चालक अचानक बस के सामने आ गया। बस चालक ने उसे बचाने के लिए तेज कट मारा, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस पलटने से दबकर 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

ड्राइवर मौके से फरार

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। चश्मदीदों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर गोंदिया के जिला शासकीय केटीएस अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है। घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फडणवीस का निर्देश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,”गोंदिया जिले में सड़क अर्जुनी के पास शिवशाही बस दुर्घटना में हुई मौतें अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। घायलों का इलाज सरकारी या निजी अस्पताल में तुरंत कराया जाए। जरूरत पड़ने पर मरीजों को नागपुर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जाए।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!