Friday, June 20, 2025
Homeदेशमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। शिंदे के इस्तीफे के बाद अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, लेकिन स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है।

महायुति गठबंधन की बड़ी जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का महायुति गठबंधन विजयी हुआ है। 288 विधानसभा सीटों में से महायुति ने 230 सीटें जीतकर सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। इनमें भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने 41 सीटें अपने नाम की हैं।

मुख्यमंत्री पद की दौड़

चुनाव परिणामों के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस इस दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि शिवसेना एकनाथ शिंदे का नाम आगे बढ़ा रही है। खुद शिंदे ने अपने समर्थकों से जश्न न मनाने की अपील करते हुए कहा है कि महायुति गठबंधन की जीत के बाद राज्य में एक बार फिर से उनकी सरकार बनेगी।

शिंदे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “महायुति गठबंधन की बड़ी जीत के बाद राज्य में एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी। हमने एक महागठबंधन के रूप में चुनाव लड़ा और हम आज भी साथ हैं। मैं अपील करता हूं कि मेरे समर्थन में कोई भी मुंबई में एकत्र न हो।”

दिल्ली में बैठकों का दौर

देवेंद्र फडणवीस सोमवार रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। फडणवीस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि के विवाह से संबंधित प्रीति भोज में भी शिरकत की। इस दौरान महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी उनके साथ थे।

सूत्रों के अनुसार, फडणवीस गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। बैठक में महाराष्ट्र में सरकार गठन और कैबिनेट फॉर्मूले पर चर्चा की जाएगी।

शिंदे और अजित पवार भी पहुंच सकते हैं दिल्ली

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के भी दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक करने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री पद और कैबिनेट गठन की औपचारिकताओं पर चर्चा होगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!