मतदाता जागरूकता कार्यक्रम: श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत, पिलानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नेहरू युवा केंद्र झुंझुनू की पिलानी ब्लॉक शाखा के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार 28 फरवरी 2024 को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी विभिन्न रंगोली बनाई।

प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं बीसीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार, नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आए अशोक शर्मा तथा उप प्राचार्या डॉ. दीप्ति कौशिक ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी का मतदान करना आवश्यक है। नेहरू युवा केंद्र के अशोक शर्मा ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु अपने समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दीप्ति कौशिक ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ. त्रिवेणी, एनएसएस प्रभारी डॉ. सावित्री, नितेंद्र पाठक, बाला कुल्हरी, प्रमोद शर्मा, गरिमा खरे, ज्योति वर्मा, गोविंद राम वर्मा, संदीप सैनी, दिनेश जांगिड़, सचिन, राहुल, राजेश, पायल गुप्ता सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!