मंडावा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार के 9 लोगों को रौंदा, 5 गंभीर घायल

मंडावा, 26 फरवरी 2025: झुंझुनूं जिले के मंडावा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नूआ के पास जवाहरपुरा गांव में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल चल रहे 9 लोगों को रौंद दिया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी घायलों का इलाज झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में जारी है।

Advertisement's
Advertisement’s

सवामणि कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

मंडावा थानाधिकारी के अनुसार, हादसे में घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे जवाहरपुरा गांव में स्थित शिव मंदिर में सवामणि कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी एक तेज गति से आती कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहनों से घायलों को बीडीके अस्पताल पहुंचाया।

कार को किया गया जब्त, जांच जारी

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार ढिगाल से मंडावा की ओर जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement's

ये हुए घायल

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पांच महिलाओं को बीडीके अस्पताल की ट्रॉमा यूनिट में भर्ती कराया गया है। घायलों की सूची इस प्रकार है:

  • रुक्मणी देवी (42) पत्नी राजकुमार
  • मंजू (45) पत्नी महेंद्र सिंह
  • ललिता (40)
  • ज्योति शर्मा
  • किरण (18)

इसके अलावा, खुशी, रितिका, अन्वी और मीनू को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!