पिलानी, 5 अगस्त 2024: स्थानीय विद्यालय रा.उ.मा.वि. भोबिया में गाँव के ही भामाशाह एडिशनल कमिश्नर (रिटायर्ड) श्री जयसिंह जी मान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शान्ति देवी और बहन श्रीमती शान्ता मान के सानिध्य में विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थीयों को टाई-बैल्ट, आई-कार्ड और जूते-जुराब भेंट किये।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता कुमारी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ प्रदान करते हुये भामाशाह का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शा. शि. श्री सुनील पूनिया ने किया। इस अवसर पर श्री रघुवीर सिंह मीणा, श्री सुरेन्द्र आलड़िया, श्री संदीप, श्री सीताराम सोनी, श्री प्रमोद गुरावा, श्री हितेश शिल्ला, श्रीमती सविता चौधरी, श्रीमती मनेष कोठारी, श्रीमती मंजू मीणा, श्रीमती ग्यारसी देवी, भामाशाह प्रेरक श्री इंद्र सिंह शिल्ला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!