Saturday, June 21, 2025
Homeझुन्झुनूभीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं की कार्यकारिणी का विस्तार

भीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं की कार्यकारिणी का विस्तार

झुंझुनूं, 2 मार्च 2025: सामाजिक न्याय एवं समानता को बढ़ाने की दिशा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। झुंझुनूं जिला अध्यक्ष विकास आल्हा की अनुशंसा पर और भीम आर्मी प्रमुख सांसद एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल, तथा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल की अनुमति से, दिनेश तनानिया बड़गांव को झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

साथ ही, तहसील कार्यकारिणी में भी विस्तार किया गया है। मंडावा तहसील अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार वर्मा, मलसीसर तहसील अध्यक्ष के रूप में योगेश कुमार टंडन, उदयपुरवाटी तहसील अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार, और सूरजगढ़ तहसील अध्यक्ष के रूप में संदीप कुमार गोठवाल को नियुक्त किया गया है। ग्रामीण मंडल अध्यक्षों में डाबड़ी डीरसिंह से नरेंद्र कुमार टंडन, रामपुरा ग्रामीण मंडल से राहुल कुमार, और देरवाला पंचायत से रहीश खान को जिम्मेदारी दी गई है।

भीम आर्मी झुंझुनूं जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में काम करना है, और यह विस्तार संगठन को अपने मिशन को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!