भारतीय सेना ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादी मारे गए!

जम्मू-कश्मीर: कल सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सेना ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने टंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियारों का जखीरा

जवानों ने मुठभेड़ स्थल से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसमें सात पिस्तौल, तीन एसॉल्ट राइफलें, 900 कारतूस और दो ग्रेनेड शामिल हैं। आशंका है कि ये आतंकवादी 20 मई को होने वाले बारामूला लोकसभा चुनाव में खलल डालने की योजना बना रहे थे।

पांच मई को हुआ था पुंछ में हमला

गौरतलब है कि बीती पांच मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायु सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था और चार जवान घायल हुए थे।

चुनावों के मद्देनजर बढ़ी है घुसपैठ

बारामूला लोकसभा चुनाव 20 मई को होने हैं। चुनावों के करीब आते ही घाटी में घुसपैठ की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सेना और पुलिस इन घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क हैं और लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।

उड़ी में भी सेना ने मार गिराए थे आतंकवादी

इससे पहले, 5 अप्रैल को बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। ये आतंकवादी भी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की फिराक में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!