Thursday, March 5, 2026
Homeसूरजगढ़भापर को नई ग्राम पंचायत का दर्जा, ग्रामीणों ने व्यक्त की प्रसन्नता:...

भापर को नई ग्राम पंचायत का दर्जा, ग्रामीणों ने व्यक्त की प्रसन्नता: नई पंचायत की घोषणा से गांव में उत्साह

सूरजगढ़: राजस्थान सरकार द्वारा चल रहे पंचायतों के परिसीमन कार्य के तहत सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत काजड़ा का पुनर्गठन करते हुए भापर और कुम्हारों का बास को मिलाकर एक नई ग्राम पंचायत भापर का गठन किया गया है। इससे पहले दोनों ही गांव काजड़ा पंचायत का हिस्सा थे। नई ग्राम पंचायत की अधिसूचना जारी होने के साथ ही भापर सहित कुम्हारों का बास के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। गांववासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर निर्णय पर खुशी जताई और नई प्रशासनिक व्यवस्था से विकास की उम्मीद व्यक्त की। घोषणा के बाद आयोजित सामूहिक मिलन में कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशासक राकेश कुमावत, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर, संजय सैन, मुकेश कुमार गुरावडिया, दरिया सिंह डीके, रणधीर बुडानिया, रोहिताश कुमावत, योगेंद्र सैन, ईश्वर धींवा, नानक नायक, श्यामसुंदर, लीलाराम नायक, राजवीर सिंह, सागरमल सैन, उदमीराम सैन, श्यामलाल सैन, धर्मेन्द्र शेखावत, राकेश धींवा, त्रिलोकचंद सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों का कहना है कि नई पंचायत बनने से स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!