झुंझुनूं: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से जयपुर स्थित उनके आवास पर आत्मीय भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर मांठ ने राठौड़ को वीर भूमि झुंझुनूं आने का निमंत्रण भी दिया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि वे जल्द ही झुंझुनूं आएंगे और वहां के प्रत्येक कार्यकर्ता से मुलाकात करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वे संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने कहा कि राठौड़ के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा राजस्थान में सफलता के नए आयाम तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!