पिलानी, 4 अप्रैल 2025: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ आज पिलानी पहुंचे। यहां उन्होंने मोरवा गांव में लक्ष्मी ऑयल एंड फ्लोर मिल का उद्घाटन किया। निजी कार्यक्रम में आए मदन सिंह राठौड़ के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मोरवा पहुंचे।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने इस अवसर पर लक्ष्मी ऑयल एंड फ्लोर मिल के उद्घाटन के कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की समृद्धि के लिए उद्योग धंधों का स्थापित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने राइजिंग राजस्थान की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने इसके माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू विभिन्न कंपनियों के साथ किए, और इसका उद्देश्य यही था कि प्रदेश का विकास हो।

उद्योग विकसित होंगे तो इससे रोजगारों का सृजन होगा और इसका लाभ हमारे नौजवानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक इकाईयां नहीं होंगी तो यहां का कच्चा माल हमें बाहर भेजना पड़ेगा जिसका नुकसान उपभोक्ताओं और सरकार दोनों को ही वहन करना होता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने औद्योगिक इकाई की स्थापना पर लक्ष्मी ऑयल एंड फ्लोर मिल समूह के चेयरमैन रघुवीर पारीक व उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ आए पिलानी, ऑयल मिल का उद्घाटन किया, कहा- औद्योगिक विकास से ही होगा राजस्थान समृद्ध

कार्यक्रम में बटन दबा कर उन्होंने प्लांट का उद्घाटन किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पारीक परिवार व स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, भाजपा नेता राजेश दहिया, सरजीत चौधरी, मुरली मनोहर शर्मा, सज्जन कोठारी सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!