भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण अपडेट: राजस्थान में भरतपुर-धौलपुर में जाट आरक्षण को लेकर महापंचायत ने बड़ा ऐलान किया है। रविवार को जिले के गांव जयचोली में आयोजित महापंचायत में भरतपुर धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 7 फरवरी को दिल्ली- मुंबई रेलवे ट्रैक और नेशनल हाइवे को जाम करने का निर्णय लिया है। बता दें मांग को लेकर महापंचायत गत दिनों से महापड़ाव डाले हुए है। हालांकि, पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ट्रैक पर जाने के पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि रेल रोकने से युवाओं पर केस लग जाएंगे। हम ऐसा नहीं चाहते है। जबकि दूसरे गुट के नेता रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दे चुके है। आज रविवार को जियाचोली गांव में बुलाए गए  महापंचायत में भरतपुर धौलपुर के जाट समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि अगर सरकार ने 7 फरवरी दोपहर 12 बजे तक उनकी मांगें नहीं मानी तो दिल्ली- मुंबई रेलवे ट्रैक के साथ नेशनल हाईवे को जाम कर दिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि आरक्षण को लेकर दो फाड़ हो चुके है।

नेशनल हाईवे को जाम करने का निर्णय

गौरतलब है जाट समाज द्वारा शहर के एक निजी मैरिज होम में आयोजित महापंचायत में पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह मौजूद रहे है। उन्होंने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ लोग छोटी-मोटी महापंचायत कर महापड़ाव हुए है। यह बंद होना चाहिए। माना जा रहा है कि भरतपुर धौलपुर जाट समाज के आरक्षण को लेकर दो फाड बन चुके हैं। एक गुट सरकार से शांतिपूर्वक वार्ता कर अपनी मांग मनवाने के लिए लगा हुआ है, तो दूसरे गुट ने 7 फरवरी दोपहर 12 तक बजे तक सरकार को अल्टीमेटम देते हुए दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे को जाम करने का निर्णय लिया है।

Live Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!