Thursday, March 19, 2026
Homeपिलानीभगवान जगन्नाथ रथयात्रा: पिलानी में रथ को खींचने, यात्रा मार्ग पर झाड़ू...

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा: पिलानी में रथ को खींचने, यात्रा मार्ग पर झाड़ू लगाने के लिए भक्तों में लगी होड़

पिलानी में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ की प्रेरणा से इस्कॉन पिलानी और गोपीनाथ संघ पिलानी द्वारा रथयात्रा का आयोजन किया गया। अपराह्न 3:30 बजे बाद मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री गोपीनाथ मन्दिर से रथयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्री गोपीनाथ मन्दिर में भगवान जगन्नाथ, बलराम जी और देवी सुभद्रा के विग्रहों की पूजा के बाद जब उन्हें नगर भ्रमण के लिए फूलों से सजी बग्घी में आरूढ़ किया गया, तो भक्तों का उत्साह देखने योग्य था। रथ को खींचने और यात्रा मार्ग पर झाड़ू निकालने के लिए भगवान के भक्तों में होड़ लगी रही। रथयात्रा के दौरान हरिनाम संकीर्तन भी अनवरत जारी रहा। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। रथ यात्रा मुख्य बाजार, बड़ चौक, पंचवटी होते हुए तालाब पार्क स्थित श्री राम मन्दिर जाकर सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजकों द्वारा यात्रा मार्ग में कई जगह शीतल जल की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए रथयात्रा में पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

गोपीनाथ मन्दिर पुजारी गोविन्द पाण्डे ने बताया कि धार्मिक पुराणों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की इस रथयात्रा में शामिल होने से 100 यज्ञों के बराबर पुण्य का फल मिलता है। यही कारण भी है कि दुनियाभर में लोग इस यात्रा में शामिल होते हैं। भगवान का आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त करने तथा उनके रथ को खींचने की श्रद्धालुओं में होड़ लगती है। ऐसा भी कहा जाता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने मात्र से ही अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है, और शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ता है।

यात्रा में ये हुए शामिल

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में पालिकाध्यक्ष हीरालाल नायक, विद्याविहार पालिका उपाध्यक्ष रोहिताश्व सिंह राठौड़, पूर्व उपाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत, पुजारी श्यामलाल पाण्डे, इस्कॉन पिलानी के लीला किशोर दास, हरिपद दास, नन्द कुमार प्रसाद दास, शुवेन्दु नारायण पटेल, गौरव बासोतिया, आदि गोविन्द दास, हरी हर दास कुलदीप सिंह गहलोत, सुनील मेड़तिया, सुनील जांगिड़, विकास कुमावत, श्रवण कुमार, कर्ण सिंह, आर्यन नोवाल, लक्ष्य पाण्डे, अजय वर्मा एवं इस्कॉन राजगढ़ व रामपुरा के सदस्य तथा गोपीनाथ मन्दिर संघ के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!