Tuesday, February 17, 2026
Homeदेशबेगूसराय में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 5 घर जलकर राख,...

बेगूसराय में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 5 घर जलकर राख, 6 लोग घायल!

बेगूसराय, बिहार: लगातार दूसरे दिन बेगूसराय में आग का तांडव जारी रहा। आज भगवानपुर थाना क्षेत्र के खखना वॉर्ड संख्या पांच में एक घर में खाना बनाते समय आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में आसपास के 5 घर भी जलकर राख हो गए और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आग रसोई गैस के रिसाव से शुरू हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया।

घटना में भारी नुकसान

इस आगजनी में राम उदेश तांती, रविंद्र तांती, राजा तांती, गीता देवी के घर भी पूरी तरह से जलकर राख हो गए। घरों में रखा हुआ अनाज, कपड़ा और अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

दमकल की टीम ने काबू पाया आग पर

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!