Wednesday, May 27, 2026
Homeबुहानाबुहाना: रामसर में मंदिर जा रही महिला की बेरहमी से हत्या, गांव...

बुहाना: रामसर में मंदिर जा रही महिला की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत; युवक ने घर ले जाकर किया हमला

बुहाना: ब्लॉक के पचेरीकलां थाना क्षेत्र के रामसर गांव में बुधवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मंदिर जा रही एक वृद्ध महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में आरोपित युवक और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement's

मंदिर जाते समय रास्ते से पकड़कर घर ले गया आरोपित

जानकारी के अनुसार रामसर निवासी कमला देवी (60) पत्नी ख्यालीराम बुधवार सुबह करीब दस बजे घर से मंदिर के लिए निकली थीं। इसी दौरान गांव का ही राजेश पुत्र महासिंह उन्हें रास्ते से जबरन पकड़कर अपने घर ले गया। वहां महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisement's

परिजनों का आरोप है कि कमला देवी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

Advertisement's

मंदिर के पास ही था आरोपित का मकान

ग्रामीणों के अनुसार आरोपित राजेश कुमार का मकान मंदिर के पास स्थित है, जबकि मृतका का घर घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर है। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपित मानसिक रूप से सनकी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।

Advertisement's

हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपित अपने घर पर ही मौजूद रहा। पुलिस के पहुंचने पर वह मौके पर मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

Advertisement's

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका कमला देवी का पति ख्यालीराम गांव में ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी करता है। परिवार में एक बेटा जितेंद्र दिव्यांग है, जबकि दूसरा बेटा सत्येंद्र है। घटना के समय सत्येंद्र किसी काम से पचेरीकलां गया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

एफएसएल टीम को बुलाया गया, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना पर बुहाना डीएसपी नोपाराम भाकर और पचेरीकलां थानाधिकारी बनवारीलाल यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

Advertisement's

डीएसपी नोपाराम भाकर ने बताया कि आरोपित राजेश कुमार और उसकी मां नीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बुहाना के राजकीय अस्पताल भिजवाया गया। मामले की गहन जांच जारी है और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Advertisement's
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!