Saturday, February 14, 2026
Homeमंड्रेलाबुहाना के नजदीक जयसिंहपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, जाखोड़ा निवासी 25...

बुहाना के नजदीक जयसिंहपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, जाखोड़ा निवासी 25 साल के युवक की मौत, एक घायल, बस चालक फरार

मंड्रेला: बुहाना-सूरजगढ़ मार्ग पर जयसिंहपुरा के पास निजी बस की टक्कर से गांव जाखोड़ा निवासी 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे बुहाना से गांव जाखोड़ा की ओर बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को बुहाना-सूरजगढ़ रोड पर जयसिंहपुरा के निकट एक निजी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जाखोड़ा निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र पुत्र बालाराम कस्वा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

देवेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है। वह अविवाहित था। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे में धनरूप पुत्र ओमप्रकाश खटाना गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बुहाना के राजकीय अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि धनरूप की हालत नाजुक होने के कारण उसे झुंझुनूं के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही बुहाना पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन टक्कर मारने वाली बस और उसका चालक मौके से गायब मिले। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन बुहाना अस्पताल पहुंचे। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!