बीजेपी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या से दहला बीड जिला, हत्यारा खुद पहुंचा थाने – साजिश की आशंका में जांच तेज

बीड, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र का बीड जिला एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को लेकर सुर्खियों में आ गया है। मंगलवार को जिले के माजलगांव शहर में दिनदहाड़े एक बीजेपी कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय जनता को झकझोर दिया, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी उबाल ला दिया है। बीड पुलिस इस मामले की जांच एक बड़ी राजनीतिक साजिश के एंगल से भी कर रही है।

धारदार हथियार से हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे माजलगांव के व्यस्त बाजार क्षेत्र में घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीजेपी कार्यकर्ता बाबासाहेब आगे पर अचानक एक व्यक्ति ने बड़ी धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना तेज और अचानक था कि बाबासाहेब आगे को संभलने का मौका ही नहीं मिला। वह जमीन पर गिर गए, लेकिन हमलावर चाकू से वार करता रहा।

Advertisement's
Advertisement’s

आरोपी की पहचान नारायण फपाल के रूप में हुई है, जो हत्या के कुछ ही समय बाद माजलगांव पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हत्या के पीछे साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, राजनीतिक दुश्मनी या कोई बड़ी साजिश हो सकती है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन उनके बीच किस प्रकार का संबंध था, यह जांच का विषय है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खून से सना वीडियो, फैला आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने जब हमलावर को रोकने की कोशिश की, तो उसने किसी की नहीं सुनी। कुछ लोगों ने पत्थर फेंककर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह लगातार वार करता रहा। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में बाबासाहेब आगे खून से लथपथ जमीन पर पड़े नजर आ रहे हैं और हमलावर लगातार हमला करता दिख रहा है। इस वीभत्स दृश्य ने आम जनता के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी भारी आक्रोश फैला दिया।

माजलगांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

हत्या की खबर फैलते ही माजलगांव शहर में तनाव का माहौल बन गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने इलाके में भारी बंदोबस्त कर दिया है। बाजार क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Advertisement's

Advertisement’s

बीड में बढ़ते अपराधों पर उठे सवाल

गौरतलब है कि बीड जिला पिछले कुछ समय से अपराधों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के बाद राज्य सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे को इस्तीफा देना पड़ा था। बीते कुछ महीनों में जिले में हत्या, हत्या की कोशिश, लूट और सामूहिक अपराधों की कई वारदातें सामने आई हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!