बिसाऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रोहिताश उर्फ पटवारी गिरफ्तार

बिसाऊ: थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहा आरोपी रोहिताश उर्फ पटवारी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पीड़िता की शिकायत के बाद टीम ने आरोपी को तलाश कर झुंझुनूं से गिरफ्तार किया।

पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस थाना बिसाऊ पहुंची और निराधनूं निवासी रोहिताश उर्फ पटवारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी। शिकायत के बाद तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। शुरुआती जांच में आरोप गंभीर पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।

बृजेश ज्योति उपाध्याय (पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन और देवेंद्र सिंह राजावत (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) के मार्गदर्शन में, वृताधिकारी हरि सिंह धायल के सुपरविजन में थानाधिकारी शेर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।

टीम में शामिल आलमगीर, श्रीराम और विकास कुमार की कार्रवाई से आरोपी रोहिताश कुमार उर्फ पटवारी पुत्र बिरजू सिंह (उम्र 29), निवासी निराधनूं को 03 दिसंबर 2025 को झुंझुनू से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि पीड़िता व गवाहों के बयान महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की तह तक जांच हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!