पिलानी, 27 मार्च 2025: बिरला शिक्षण संस्थान, पिलानी के तत्वावधान में बिरला बालिका विद्यापीठ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग, झुंझुनू के सहयोग से फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (FOSTAC) कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी देना और स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करना था।
कार्यशाला में बिरला बालिका विद्यापीठ, बिरला पब्लिक स्कूल और बिरला स्कूल, पिलानी के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी और FSSAI (भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण) द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षक दीपक पाल ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे स्वच्छता, सुरक्षित भोजन निर्माण, भंडारण विधियों और खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने “FSSAI – One Nation, One Food Law” का संदेश भी दिया गया, जिससे खाद्य सुरक्षा के एकरूप मानकों को प्रोत्साहित किया जा सके।
इस अवसर पर बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के निदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) एस. एस. नायर, AVSM ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वच्छ और सुरक्षित भोजन की भूमिका महत्वपूर्ण है, और इस तरह के प्रशिक्षण कार्यशालाएँ इस दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं।

कार्यशाला में कार्यवाहक प्राचार्या अचला वर्मा, डॉ हरिसिंह सांखला, सीएमओ बिरला शिक्षण संस्थान, सीमा सिन्हा बर्सर, डॉ मनोज कुमार जांगिड़ उपस्थित थे|

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यशाला में बिरला शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित स्कूलों के मेस मैनेजर कमल कांत पारीक, लक्ष्मी निवास स्वामी, रविंद्र पारीक और मदन गोपाल ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया|

कार्यशाला के अंत में विद्यालय मैनेजर डॉ. एम. कस्तूरी ने आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!