पिलानी, 28 सितंबर 2024: बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी की टीम मध्य प्रदेश के गुना में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर में हैंडबॉल की चैम्पियनशिप ट्रॉफी की विजेता रही है। स्कूल के हैंडबॉल कोच सुखपाल सिंह तंवर ने बताया कि 21 से 25 सितंबर तक आयोजित इस क्लस्टर में गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से सीबीएसई के 51 विद्यालयों ने भाग लिया।

चैम्पियनशिप में बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी ने अपने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए फाइनल्स में 2-1 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। बिरला पब्लिक स्कूल की पूरी हैंडबॉल टीम सीबीएसई की नेशनल टीम के रूप में नेशनल्स के लिए चुनी गई है, जो कि अगले माह 7 से 12 अक्टूबर तक गाजियाबाद में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स में भाग लेगी।

तस्वीरें देखें:

बिरला पब्लिक स्कूल ने जीती गुना (मध्य प्रदेश) में हुए सीबीएसई क्लस्टर में हैंडबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी

आज विद्यालय के सभी स्टूडेंट्स, टीचर्स और अन्य स्टाफ ने टीम के पिलानी वापस आने पर जोरदार स्वागत किया। विद्यालय की प्राचार्य काजल मरवाह और फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के हेड आनंद सिंह राठौड़, डीओपीसी सदानंद त्यागी तथा बरसर महेश चंद्र पाण्डे ने सभी खिलाड़ियों को माला पहनकर उनका सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!