चिड़ावा, 31 मार्च 2025: निकटवर्ती गांव बिगोदना में सोमवार शाम को लावणी कार्य के दौरान घोड़ा मक्खियों के हमले में खेत मालिक सहित पांच लोग घायल हो गए।

Advertisement's
Advertisement’s

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के दीपचंद के खेत में लावणी का कार्य चल रहा था। खेत मालिक दीपचंद के साथ कामगार खेमकरण, पप्पू, श्रीपाल और हरीशपाल भी मौजूद थे। अचानक घोड़ा मक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे सभी घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद सभी घायलों को निजी वाहन से चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर लोकेश, नर्सिंग स्टाफ सज्जन, वार्ड बॉय राहुल और मंजूबाला ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण हरीशपाल को भर्ती कर लिया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

हमले का कारण अज्ञात

खेत मालिक दीपचंद ने बताया कि लावणी स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर घोड़ा मक्खियों का छत्ता था। हालांकि, हमले का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!