बख्तावरपुरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम का भूमि पूजन संपन्न

बख्तावरपुरा, 21 फरवरी 2025: बख्तावरपुरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को स्वर्गीय श्री दलीप सिंह कटेवा व स्वर्गीय श्रीमती बनारसी देवी कटेवा की पुण्य स्मृति में उनके भामाशाह सुपुत्रों व पोतों द्वारा भूमि पूजन के साथ स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्र भाम्बू ने बताया कि इस स्टेडियम के निर्माण पर 50 से 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह खेल स्टेडियम क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा को और निखार सकेंगे।

भूमि पूजन का कार्य धर्मवीर सिंह कटेवा, युद्धवीर सिंह कटेवा व उनकी बहन रेणु शेरावत द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर विजेन्द्र सिंह कटेवा, प्रवीण कटेवा, श्रीभान कटेवा, पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह कटेवा, ईश्वर सिंह कटेवा, वर्तमान सरपंच अनिल कटेवा, मास्टर विद्याधर सिंह कटेवा, आलम अली, शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष अशोक कटेवा, जीएसएस अध्यक्ष करण सिंह, बलबीर कटेवा, प्रीतम कटेवा, सुबेदार रामनिवास, सत्यवीर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण, विद्यालय स्टाफ व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्र भाम्बू का भामाशाह परिवार द्वारा शाल व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। विद्यालय स्टाफ ने इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए भामाशाह परिवार का आभार प्रकट किया और इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!