Monday, June 30, 2025
Homeगुढाफिल्मी सीन नही: गुढा गौड़जी की सच्ची घटना। महिला और उसकी बेटी...

फिल्मी सीन नही: गुढा गौड़जी की सच्ची घटना। महिला और उसकी बेटी पर हमला, 3 लाख रुपये लूट की FIR दर्ज

गुढा गौड़जी, 7 मई 2024: राजस्थान के झुंझुनू जिले के गुढा गौड़जी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस में दी गई रिपोर्ट के अनुसार एक महिला और उसकी बेटी पर उनके ही परिजनों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने के बाद उनके दो मकानों को तोड़ दिया और घर का सामान लूट लिया। लूटे गए सामान में 3 लाख रुपये नगदी भी शामिल है।

खेत मे बने मकान को तोडने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमे फिल्मी स्टाइल मे पिकअप गाड़ीयों की टक्कर से एक नए बन रहे मकान को तोड़ा जा रहा है।

पीडिता सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1बजे उनके देवर शीशराम, जीतेन्द्र, विजयपाल, बिजेंद्र, अनुज, सीमा, सरिता, सुप्यार और अन्य करीब 40-45 लोग 10-12 गाड़ियों में सवार होकर उनके घर आए। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उन पर हमला कर दिया।

सुमन देवी और उनकी बेटी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच, आरोपियों ने उनके दो मकानों को तोड़ दिया और घर का सामान लूट लिया। लूटे गए सामान में 3 लाख रुपये नगदी, गहने और अन्य सामान शामिल है।

सुमन देवी ने बताया कि आरोपी पहले भी उन पर हमला कर चुके हैं और उन्होंने पहले भी पुलिस में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

सुमन देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!