Saturday, June 21, 2025
Homeपिलानीफागोत्सव 2025: पिलानी में रसिकों पर छाया है फाग का खुमार, आज...

फागोत्सव 2025: पिलानी में रसिकों पर छाया है फाग का खुमार, आज मंडावा के कलाकार देंगे प्रस्तुति, फूलों की होली होगी विशेष आकर्षण

पिलानी, 12 मार्च 2025: पिलानी में श्री गोपीनाथ मन्दिर संघ द्वारा लगातार 7वें वर्ष आयोजित किया जा रहा फागोत्सव कार्यक्रम अब अपने चरम पर है। महा शिवरात्रि पर आरम्भ हुए इस 17 दिवसीय आयोजन में रोजाना रात्रि 9 बजे से ही मुख्य बाजार में धमाल के रसिया पहुंचना शुरू हो जाते हैं, और देर रात तक ढप्प, चंग और बांसुरी की धुनों पर थिरकते हुए धमाल गाते हैं। आयोजन में आज से 3 दिन तक होने वाले कार्यक्रम विशेष होंगे जिनमें बड़ी संख्या में कस्बे के फाग प्रेमी शामिल होंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

श्री गोपीनाथ मन्दिर संघ के कुलदीप सिंह ने बताया कि 12 मार्च को रात्रि में मंडावा के कलाकार धमाल की धमाकेदार प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर फूलों की होली विशेष आकर्षण रहेगी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से श्री गोपीनाथ मन्दिर संघ के सभी सदस्य कर रहे हैं।

फागोत्सव 2025: पिलानी में रसिकों पर छाया है फाग का खुमार, आज मंडावा के कलाकार देंगे प्रस्तुति, फूलों की होली होगी विशेष आकर्षण

श्री गोपीनाथ मन्दिर संघ के गोविन्द पाण्डे ने जानकारी दी कि 13 मार्च को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां व फूलों की होली होगी तथा 14 मार्च अबीर व गुलाल की होली के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम की तैयारियों में कुलदीप सिंह गहलोत, विकास कुमावत, श्रवण कुमावत, सुनील मेड़तिया, नितिन गुप्ता, शुभम वर्मा, दीपक सोनी, मनीष जाखोदिया, कर्ण सिंह, विक्रम सिंह मोकावत, अशोक सेन, निशित जाखोदिया, हिमांशु जाखोदिया, बंटी मित्तल, मयंक हलवाई, गिरीश सोनी, अरुण सोनी, पंकज सोनी, अरुण पाण्डे, विकास पाण्डे, ध्रुव पाण्डे, लक्ष्य पाण्डे, उदय सिंह, नन्दलाल गहलोत, राहुल पंवार, आर्यन नोवाल, विकास सैनी, सुनील जांगिड़, बिट्टू शर्मा, मुकेश मोदी, ताराचंद चोटिया, सुधीर पाण्डे, श्यामलाल पाण्डे, विक्रम भार्गव, अनुपम जाखोदिया, आदित्य कुमावत, विमल शर्मा, श्याम हलवाई, अनिरुद्ध सिंह राठौड़, शिवराज व अन्य कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!