Thursday, June 19, 2025
Homeदेशप्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड से लोकसभा सदस्य के रूप में ली...

प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड से लोकसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार सुबह वायनाड लोकसभा सीट से सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की। संसद भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण समारोह में प्रियंका ने संविधान को हाथ में लेकर शपथ ली। शपथ लेते समय उन्होंने कहा, “मैं, प्रियंका गांधी वाड्रा, लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करती हूं कि विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगी तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी। जय हिंद!”

प्रियंका गांधी साड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं, जो उनकी सांस्कृतिक पहचान और भारतीय राजनीति की पारंपरिक शैली को दर्शाता है।

गांधी परिवार की उपस्थिति

प्रियंका गांधी वाड्रा के शपथ ग्रहण के अवसर पर उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, और उनके बच्चे रेहान तथा मिराया ने संसद भवन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शपथ ग्रहण से पहले राहुल गांधी ने संसद के गेट पर प्रियंका की तस्वीर खींची, जो इस खास क्षण को और भी यादगार बना गया।

राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में प्रियंका का स्वागत किया। प्रियंका ने भी शपथ ग्रहण के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विपक्षी नेताओं की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

संसद में गांधी-नेहरू परिवार के तीन सदस्य

यह पहली बार है जब गांधी-नेहरू परिवार के तीन सदस्य भारतीय संसद का हिस्सा बने हैं। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैं, जबकि सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य हैं। प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की और पहली बार किसी सदन की सदस्य बनीं।

प्रियंका 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में आई थीं और कांग्रेस पार्टी की महासचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!