समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला की 10वीं पुण्यतिथि, अरड़ावता में स्मारक स्थल पर हुई श्रद्धांजलि सभा

उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, पिलानी विधायक पितराम काला, खेतड़ी प्रधान मनिषा गुर्जर ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए

पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्म श्री शीशराम ओला की 10वीं पुण्यतिथि पर आज अरड़ावता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने अपने प्रिय नेता को अरड़ावता में उनके स्मारक स्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।

शीशराम ओला झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से 5 बार सांसद व 8 बार विधायक चुने गए थे और प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेताओं में उनकी गिनती होती थी।

इन्होंने दी श्रद्धांजलि

आज श्रद्धांजलि सभा में ओला परिवार से झुंझुनू विधायक बृजेन्द्र ओला, राजबाला ओला, अमित ओला, आकांक्षा ओला, कमलेश ओला, सरजीत ओला के अलावा पिलानी विधायक पितराम काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, खेतड़ी प्रधान मनिषा गुर्जर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र झाझड़िया, पूर्व जिला प्रमुख सुमन रायला, जिला परिषद सदस्य डॉ. विनिता रणवा, रोहिताश्व रणवा, रणधीर भूकर, राजेश कुमार, उम्मेद सिंह बराला, नरेश राज बराला, जंगशेर फौजी, विजय मील, श्रीराम थालोर, योगेन्द्र कटेवा, द्वारका प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश ओला, संगीता गोठवाल, लोकेश भास्कर, अनिल लाम्बा, खलील बुडाना, बिमला बेनिवाल, मोहरसिंह सोलाना, सुभाष भाम्बू, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, रणसिंह, अजय नूनिया, रमन धनखड़, दयाराम, पिलानी चेयरमैन हीरालाल नायक, मोतीलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें