पिलानी विधानसभा क्षेत्र के 27 सरकारी स्कूलों को बड़ा तोहफा: नए क्लास रूम और टॉयलेट के लिए 394.76, लाख रुपए की राशि स्वीकृत, भाजपा नेता राजेश दहिया के प्रयास लाए रंग
चिड़ावा, 5 जून 2025: राज्य सरकार ने प्रदेश के 196 सरकारी विद्यालयों में 246 क्लासरूम और 20 टॉयलेट बनाने के लिए 3198.96 लाख रुपए के बजट की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। लेखानुदान बजट 2024-25 में इसकी घोषणा की गई थी। पिलानी विधानसभा क्षेत्र को इसमें से 394.76, लाख रुपए मिलेंगे।

भाजपा नेता राजेश दहिया ने बताया कि 394.76 लाख रुपए के बजट से विधानसभा क्षेत्र के 27 राजकीय विद्यालयों में कक्षा कक्ष एवं अन्य सुविधाओं का निर्माण होगा। राजेश दहिया ने विद्यालयों के विकास के लिए बजट स्वीकृति जारी करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
स्कूलों के लिए बजट स्वीकृति हेतु राजेश दहिया द्वारा काफी प्रयास किए गए थे। दहिया ने बताया कि बजट स्वीकृति से विधानसभा क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।

प्राप्त धनराशि और लाभान्वित विद्यालयों की सूची इस प्रकार है:
- महात्मा गांधी मालियों की बगीची चिड़ावा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- पीएमश्री राजकला बालिका विद्यालय चिड़ावा में 13.64 लाख नया कमरा।
- महात्मा गांधी ओजटू चिड़ावा में 13.64 लाख नया कमरा।
- राउमावि नारी में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- राउमावि अरडावता में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- शहीद सूबेदार निहाल सिंह राउमावि नूनिया गोठड़ा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- पिलानी विधानसभा की राबाउमावि धत्तरवाला में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- राउमावि बदनगढ़ में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- शहीद ओमवीर सिंह राउमावि हमीनपुर 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- राउप्रावि हनुमंतपुरा में 10.13 लाख रुपए नया कमरा।
- राउप्रावि पाथड़िया में 10.13 लाख रुपए नया कमरा।
- शहीद सत्यवीर सिंह राउमावि घंडावा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- राउमावि लाड़ूंदा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- पिलानी विधानसभा की राउमावि झेरली में 13.64 लाख नया कमरा।
- राउमावि दुदवा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- राउमावि सुजडोला में 13.64 लाख नया कमरा।
- राउमावि पीपली में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- डूलानिया महात्मा गांधी में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- राबाउमावि ढंढारिया में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- राउमावि बेरी में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- राउमावि जखोड़ा में 13.64 लाख रुपए नया कमरा।
- राबाउप्रावि मनफरा में 10.13 लाख रुपए नव कमरा।
- राउप्रावि बिजौली में 10.13 लाख रुपए एक नया कमरा।
- राउमावि अडूका में 27.28 लाख रुपए 2 नव कमरे।
- राउप्रावि बास कल्याणा में 20.26 लाख रुपए 2 नव कमरे।
- सेठ हरनारायण दास काजड़िया राउमावि काजड़ा में 27.28 लाख रुपए 2 नव कमरे।
- राप्रावि बुडानिया का बास में 20.26 लाख रुपए 2 नव कमरे।