Monday, June 30, 2025
Homeपिलानीपिलानी विद्याविहार नगरपालिका का 19.70 करोड़ का बजट पारित, 13 पार्षद पक्ष...

पिलानी विद्याविहार नगरपालिका का 19.70 करोड़ का बजट पारित, 13 पार्षद पक्ष में और 9 पार्षद विपक्ष में रहे

पिलानी विद्याविहार नगरपालिका की बजट बैठक आज सम्पन्न हुई। पालिकाध्यक्ष कमलेश रणवा की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयोजित बैठक में 19.70 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव पारित किया गया।

इससे पहले नगरपालिका का वित्तीय वर्ष 2022-23 में 13.74 करोड़ रुपए और 2023-24 में 19.62 करोड़ रुपए का बजट पारित हुआ था।

बजट प्रस्ताव के पक्ष में 13 पार्षदों ने और विपक्ष में 9 पार्षदों ने अपने हाथ उठाए जबकि 3 पार्षद अनुपस्थित रहे।

ये पार्षद रहे पक्ष में

पालिकाध्यक्ष कमलेश रोहिताश्व रणवा व उपाध्यक्ष रोहिताश्व सिंह राठौड़ सहित पार्षद अनुजा गोस्वामी, सुमन बेनीवाल, धर्मेन्द्र कोच, राजेश, शांति रचियता, अभय हरलालका, महेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सैनी, कृष्णा रेडू व दीप्ति सिंह ने बजट प्रस्ताव का समर्थन किया।

इन्होंने किया विरोध

पार्षद रामप्रताप, सिकन्दर, रश्मि, भानुप्रिया, अनिल महला, नरेन्द्र गुर्जर, कान्ता, शान्ति व मधु ने बजट प्रस्ताव का विरोध किया।

3 पार्षद अनुपस्थित रहे

नगरपालिका की बजट प्रस्ताव बैठक के दौरान पार्षद महेश, अम्बिका‌ शर्मा व प्रमिला रावत अनुपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!