पिलानी में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 9 बजे राकेश अकेडमी स्कूल से शुरू होगी। यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए 11 अगस्त को करणी माता देवालय में शाम 4 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई।
मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने बताया- यात्रा के दौरान भगत सिंह सर्किल, अंबेडकर स्मारक और मेजर प्रदीप शर्मा स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद यात्रा तालाब और पंचवटी मार्ग होते हुए विद्याविहार नगरपालिका के सामने जाकर समाप्त होगी।
हर घर तिरंगा अभियान पर की चर्चा
मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने बताया कि यात्रा में राकेश अकेडमी स्कूल के विद्यार्थीयों की देशभक्ति आधारित विभिन्न झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। पिलानी शहर नगरपालिका और विद्याविहार नगरपालिका भी आयोजन की व्यवस्था में सहयोग करेंगी। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर तिरंगा लगाने और नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया। साथ ही, 15 अगस्त की शाम को ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारने का संकल्प लिया गया।
बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में पिलानी विधानसभा यात्रा संयोजक मुरलीमनोहर शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, संयोजक सिकंदर देवना, सह-संयोजक अजीत श्योराण, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सैनी, महेंद्र माटोलिया, एससी मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद सारवान, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशांत पापटान, महिला मोर्चा जिला मंत्री मंजू कुलहरि, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनीता जांगिड़, महेंद्र सिंह राठौड़, बूथ अध्यक्ष राजेश सिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह (भाई जी), शक्ति केंद्र संयोजक सुरेंद्र सिंह शेखावत, सत्यवीर सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह शेखावत, गंगा सिंह, पूर्व पिलानी नगरपालिका अध्यक्ष विजय हलवाई, कोषाध्यक्ष मनोज डाबड़ीवाल, ओबीसी मोर्चा मंत्री सोमवीर नेहरा, दीपक शर्मा, विक्रम सिंह राठौड़, दीपक नायक, बलवान सिंह, आर्यन नोवाल, महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, विक्रम सिंह शेखावत, प्रदीप शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।