Saturday, February 14, 2026
Homeपिलानीपिलानी में सेवा पखवाड़ा अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाकर...

पिलानी में सेवा पखवाड़ा अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाकर किया श्रमदान

पिलानी, 18 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। अभियान की शुरुआत मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने बूथ संख्या 65 पर सफाई कार्य करके की। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने सफाई अभियान को गति देने का संदेश दिया।

शेखावत के नेतृत्व में सभी बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथ पर स्वच्छता कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में बूथ संख्या 61 पर अध्यक्ष निशांत पापटान ने शहीद मेजर प्रदीप शर्मा स्मारक परिसर में सफाई अभियान चलाया। वहीं बूथ संख्या 60 पर संयोजक अनिल शर्मा और जसवंत ने रानीसती मंदिर क्षेत्र में सफाई कार्य किया। बूथ संख्या 66 के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण की सफाई करते हुए श्रमदान में भाग लिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने उनके नेतृत्व में भारत के एक समृद्ध, सशक्त और प्रगतिशील राष्ट्र बनने की कामना भी की।

स्वच्छता अभियान में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, भाजपा पार्षद सुप्यार देवी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र सैन, नगर निकाय जिला संयोजक मुरलीमनोहर शर्मा, महिला मोर्चा मंत्री मंजू कुल्हरि, शक्ति केंद्र संयोजक सुरेंद्र कौशिक और बूथ 60, 61, 65 व 66 के अन्य पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान किया। सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!