पिलानी में फागोत्सव 2024: शिक्षा नगरी पिलानी में शुक्रवार को फागोत्सव 2024 का आगाज हो गया है। मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री गोपीनाथ मन्दिर में महा शिवरात्रि के अवसर पर प्रथम पूज्य को निमंत्रित करते हुए आचार्य पं. विमलेश पाण्डे ने चंग का पूजन किया जिसके बाद फागोत्सव समिति के सदस्यों ने एक से बढ़ कर एक धमाल भगवान गोपीनाथ को समर्पित की।
फागोत्सव समिति के गोविन्द पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च तक गोपीनाथ मन्दिर परिसर में धमाल का आयोजन होगा जो कि रोजाना रात्रि 9:15 बजे शुरू हो कर देर रात तक चलेगा। फागोत्सव 2024 में नवाचार करते हुए इस बार कस्बे के गणेश मन्दिर, श्याम मन्दिर, ठरडा बालाजी मन्दिर, संतोषी माता मन्दिर, चनानिया चौक और बड़ चौक स्थित देवालयों में भी फाल्गुन की अलग-अलग तिथियों को धमाल की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
गोविन्द पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम में शेखावाटी अंचल की प्रसिद्ध ढप्प मंडलियां भी शामिल होंगी। इसके अलावा होलिका दहन के दिन 25 मार्च को तथा धुलंडी पर स्वांग के साथ नगर भ्रमण करते हुए धमाल विशेष आकर्षण रहेंगे।
ये रहे मौजूद
फागोत्सव 2024 के शुभारंभ पर समिति के कुलदीप सिंह गहलोत, दीपक सोनी, अनिरुद्ध सिंह राठौड़, विकास पांडे, शुभम वर्मा, विकास कुमावत, करण सिंह, हिमांशु जाखोडिया, सूर्यकांत भोमिया, अशोक सेन, आर्यन, नवल, अशोक शर्मा, नितिन पाठक, सुनील गुप्ता, नरेश कुमार, विमल शर्मा, रतन कुमावत, मनीष जखोड़िया, सुनील कुमार, विक्रम भार्गव, राहुल, निश्चित, निशु जखोड़िया, अमित बारी, विक्रम सिंह मोकावत, लक्ष्य पांडे, ध्रुव पांडे, बिट्टू शर्मा, मयंक हवाई, अनुपम जखोड़िया, नितिन गुप्ता, सुनील जांगिड़, विकास सैनी, सुनील मेड़तिया, धीरज पांडे, विनोद कुमार, नरेंद्र मित्तल, हर्ष भोमिया, अक्कू शर्मा, नंदलाल गहलोत, गिरीश सोनी, सुरेश सेन, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।