पिलानी, 21 सितम्बर: पिलानी के एनएस ग्राउंड पर आज एयू फाउंडेशन द्वारा आयोजित विलेज लेवल टूर्नामेंट (वीएलटी) बनो चैम्पियन के 5वें संस्करण का समापन हुआ। फाउंडेशन द्वारा यह टूर्नामेंट 20 और 21 सितंबर को राजस्थान के 60 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया था। दो दिवसीय इस आयोजन में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी और अन्य स्थानीय खेलों के मुकाबले हुए। पिलानी में इस टूर्नामेंट में कुल 400 खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

21 सितम्बर को आयोजित वॉलीबॉल (गर्ल्स) में विद्याश्रम पब्लिक स्कूल विजेता और आरएफ स्क्वायर एकेडमी की टीम उप विजेता रही। वॉलीबॉल (ब्वॉयज) में बनगोठड़ी की टीम विजेता और राकेश एकेडमी की टीम उप विजेता रही। रिले रेस (अंडर 17 गर्ल्स) में आरएफ स्क्वायर एकेडमी की प्लेयर तेजस्वी, एंजेल, रजनीश, अंकिता प्रथम स्थान पर रही तथा द्वितीय विद्याश्रम पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी निकिता, साक्षी, रक्षिता और अंशु रही। रिले रेस अंडर 14 गर्ल्स और ब्वॉयज में केएस बगड़ प्रथम और आरएफ स्क्वायर एकेडमी द्वितीय रही। कबड्डी ब्वॉयज में पिलानी पाइरेट्स विजेता और ब्लैक पैंथर उप विजेता रहे। कबड्डी गर्ल्स में दुर्गा पब्लिक स्कूल की टीमें विजेता रही। 1500 मीटर रेस (ब्वॉयज) में ज्ञानी प्रथम और ललित द्वितीय रहे, गर्ल्स में प्रिया प्रथम और एंजेल द्वितीय रही।

विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पार्षद राजकुमार नायक ने मेडल व ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता के आयोजन में कोच कमल नायक, सचिन कसाना, महेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, राजनं नायक, अनिल बागोरिया, प्रदीप सिंह शेखावत, हेमन्त नायक, हेमन्त जांगिड़ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!