पिलानी पुलिस ने कस्बे के बस स्टैंड के पास देशी कट्टा के साथ एक युवक को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार गाँव देवरोड़ निवासी केशव उर्फ़ चीनू (19 वर्ष) पुत्र विनोद नायक कट्टा लिए घूम रहा था, जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।

पकड़े गए युवक ने प्रारम्भिक पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसे यह देशी कट्टा मुकुल निवासी पिलानी और आकाश उर्फ काली निवासी अडूका ने उपलब्ध कराया है। युवक को हथियार देने वाला मुकुल दरअसल पिलानी थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध कई अन्य मामले भी दर्ज है।

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए युवक ने बताया कि उसके घर का आपसी विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से उसे कुछ लोगों से खतरा है और अपनी सुरक्षा के लिए वह हथियार अपने साथ रखता है।

बस स्टैंड पर देशी कट्टे के साथ घूम रहे युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सीआई नारायण सिंह, एएसआई शीशराम, कांस्टेबल जयपाल, प्रवीण और धर्मवीर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!