पिलानी, 25 नवंबर 2024: लोहारू रोड़ स्थित बसंत धाम मन्दिर में आयोजित चौथे विशाल जागरण ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। इस भव्य आयोजन में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भजन संध्या का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत सोमवीर महाराज का स्वागत कर किया गया, जो लोहारू से विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। बसंत धाम के पुजारी सुनील शर्मा ने बताया कि जागरण में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया था, जिसमें अखंड ज्योत, छप्पन भोग और इत्र वर्षा विशेष आकर्षण थे।

चिड़ावा से आए कलाकारों ने रात्रि जागरण में भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने कीजो केसरी के लाल, कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा, मोर छड़ी, छोटो सो वानर, वृंदावन जाऊंगी जैसे भजनों की रस गंगा प्रवाहित कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। चिड़ावा के शुभम साउंड ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। देर रात तक चले इस भव्य जागरण में श्रद्धालुओं ने जमकर भजन गाए और नृत्य किया।

विडियो देखें:

आयोजकों ने दिया धन्यवाद

आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आयोजकों ने आभार व्यक्त किया है। पुजारी सुनील शर्मा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आशीर्वाद मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!