पिलानी 27 जून: पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनगोठड़ी खुर्द में आज नवनिर्मित 4 इंटरलॉक सड़कों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच राजीव मेघवाल ने की। पंचायत समिति प्रधान बिरमा संदीप रायला, राजेन्द्र छिरूष विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुभाष योगी, सुनील पूनिया, नरेश जांगिड, नितिराज सिंह शेखावत, मिश्री देवी, सज्जन डांगी, विष्णु शर्मा, चंद्रभान बांगड़वा, पृथ्वीसिंह शेखावत, फुलाराम पूनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। मंच संचालन पूर्व सरपंच सुभाष हमीनपुर ने किया।

लोकार्पण समारोह में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार प्रत्येक गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में अब तक लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। ग्रामवासियों की मांग पर प्रधान बिरमा देवी की ओर से अतिरिक्त 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराने का आश्वासन भी दिया गया है।

कार्यक्रम में गांव के उमराव पूनिया, अमर सिंह, मास्टर महेंद्र, शुभराम, पवन कुमार पुनिया, हरिराम, ओकरमल पवार, हवासिंह बांगड़वा, राजेश कुमार पुनिया, महताब धनुका, बाबूलाल मीणा, सतवीर मास्टर, सूरत सिंह धनखड़, रमेश स्वामी, सतवीर धनखड़, गोविंद सिंह शेखावत, सुरेश जांगिड, संजय बांगड़वा, बुधसिंह शेखावत, सुनील शर्मा, रमेश धनुका, सुरेंद्र धतरवाल, जयप्रकाश, राजपाल पुनिया, अशोक टेंट, मुंशीराम प्रजापत, मामन प्रजापत, धर्मपाल खन्ना, बजरंग सिंह शेखावत, ईश्वर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक समारोह में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!