पिलानी, 20 फरवरी – पिलानी के जतिन ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है, जो महिलाओं की सुरक्षा को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने ‘वूमेन सेफ्टी ग्लव’ नाम का एक अनोखा सुरक्षा उपकरण बनाया है, जो महिलाओं को आत्मरक्षा में मदद कर सकता है।
यह दस्ताना इलेक्ट्रिक शॉक देने की क्षमता रखता है, जिससे हमलावर को तुरंत प्रतिक्रिया मिलती है। इसमें बैटरी और सर्किट सिस्टम लगा है, जिसे चार्ज किया जा सकता है। दस्ताने के स्विच को ऑन करते ही इसमें लगे मेटल कॉन्टैक्ट पॉइंट्स एक तेज विद्युत झटका उत्पन्न करते हैं, जिससे खतरे की स्थिति में महिलाएं खुद की सुरक्षा कर सकती हैं।
जतिन की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनकी इस नवाचार परियोजना को और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।