पिलानी, 26 जुलाई 2024: बिरला तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पिलानी में आयोजित एक प्लेसमेंट ड्राइव में 21 छात्रों को रोजगार मिला है। सिग्मा ग्रुप की जियान इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इन छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किए हैं।

कंपनी के डायरेक्टर महित अग्रवाल, प्लांट हेड नागराज और एचआर प्रज्जवल कुमार ने संस्थान में आकर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से छात्रों का चयन किया। सिग्मा ग्रुप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड रेलवे के लिए बैटरी बनाती है और भारत में 24 एनर्जी नाम से घरेलू उपयोग में आने वाले विभिन्न उत्पाद बनाती है।

संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित छात्रों में से कुछ अगस्त 2024 में और कुछ अपनी परीक्षाएं पूरी करने के बाद कंपनी ज्वाइन करेंगे। कंपनी ने छात्रों को 2.88 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया है।

आईटीआई पिलानी के प्राचार्य जेपी सिंह ने बताया कि संस्थान में प्रदान की जाने वाली उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के कारण राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां यहां नियमित रूप से कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं। इससे छात्रों को कोर्स पूरा होने से पहले ही रोजगार मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!