झुंझुनूं, 5 मई 2025: झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और निर्वासन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने 4 मई, 2025 को की गई छापेमारी में सात बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चल रहे अभियान के अंतर्गत पचेरी कलां थाना पुलिस टीम ने एचडी ईंट भट्ठा पर जांच अभियान चलाया, जहां ये विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेज के रह रहे थे। पकड़े गए लोगों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में रह रहे थे। पूछताछ के दौरान इन सभी ने स्वयं को बांग्लादेश का नागरिक बताया, लेकिन भारत में निवास हेतु कोई वैध दस्तावेज या यात्रा प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।

Advertisement's
Advertisement’s

विस्तृत पूछताछ में भी नहीं मिले दस्तावेज

पुलिस टीम द्वारा सभी को थाने लाकर गहन पूछताछ की गई, लेकिन उनके पास कोई पासपोर्ट, वीजा या पहचान से संबंधित वैध प्रमाण नहीं पाया गया। यह स्पष्ट रूप से विदेशी अधिनियम, 1946 और पासपोर्ट अधिनियम, 1967 का उल्लंघन है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन नागरिकों ने कब और किस मार्ग से भारत में प्रवेश किया, इस बारे में भी उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि ये लोग तस्करों की मदद से अवैध रूप से सीमा पार कर राजस्थान पहुंचे थे और यहां मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे थे।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस टीम की तत्परता से हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई को हेड कांस्टेबल फतेहसिंह, राजवीर, कैलाश, कमलेश और चालक घनश्याम की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। सभी अधिकारियों ने बेहद सतर्कता और संयम से कार्य करते हुए कोई अप्रिय घटना न हो, इसका विशेष ध्यान रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!