नेहरा खाप पंचायत के पदाधिकारी संदीप नेहरा का लोहिया स्कूल चिड़ावा में भव्य स्वागत — शिक्षा और समाजिक एकता पर दिया जोर

चिड़ावा (झुंझुनूं): नेहरा खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और हरियाणा के पूर्व सिंचाई एवं शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगदीश नेहरा के पुत्र संदीप नेहरा का आज लोहिया स्कूल चिड़ावा में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नेहरा खाप के सैकड़ों सदस्य, पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे। इस अवसर पर समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता पर बल दिया गया।

नेहरा समाज के सदस्यों ने किया पारंपरिक स्वागत

संदीप नेहरा का स्वागत साफा, माला और तिलक लगाकर किया गया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बलवीर नेहरा (देवलावास), जिला अध्यक्ष दलीप नेहरा (चनाना) सहित बड़ी संख्या में खाप पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता बलबीर नेहरा (किठाना) ने किया, जबकि झुंझार सिंह संस्थान के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा, कुरडाराम नेहरा (किठाना), रामसिंह नेहरा, रणसिंह नेहरा (लोदीपुरा), विजयपाल नेहरा (चनाना), शेरसिंह नेहरा, कुभाराम नेहरा, मनोज नेहरा, कणसिंह नेहरा (किडवाना), ओमप्रकाश नेहरा, सहिराम नेहरा, प्रहलाद नेहरा, शिशराम नेहरा, सुभाष नेहरा, अजय नेहरा, राजेंद्र नेहरा, नोरगलाल नेहरा, प्रदीप नेहरा और बसतीराम नेहरा सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

शिक्षा और सामाजिक विकास पर हुआ मंथन

संदीप नेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा और एकता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने और सामाजिक सुधार की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण

संदीप नेहरा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को आगामी नवंबर माह में हिसार में आयोजित होने वाले नेहरा खाप राष्ट्रीय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज को और अधिक संगठित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!