नेपाल विमान हादसा: CCTV फुटेज में दिखा प्लेन का भयानक क्रैश, 18 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल, Video में देखिए कैसे क्रैश हुआ प्लेन

काठमांडू, 24 जुलाई 2024: नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह एक भयानक विमान हादसा हो गया। हादसे में 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई, जबकि एकमात्र पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब शौर्य एयरलाइंस का 9N-AME विमान पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था।

CCTV फुटेज में कैद हुआ विमान का क्रैश

त्रिभुवन एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा जारी किए गए एक CCTV फुटेज में हादसे की भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में दिख रहा है कि विमान टेकऑफ के बाद अचानक नीचे की ओर मुड़ जाता है और रनवे पर गिर जाता है। धमाके के साथ विमान में आग लग जाती है और घना काला धुंआ आसमान में छा जाता है।

उड़ान भरते ही गड्ढे में गिरा विमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। हादसे में बचे कैप्टन का नाम एम. शाक्य है। प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरते की कुछ मिनटों में विमान हादसे का शिकार हो गया है। प्लेन शौर्य एयरलाइंस का 9N-AME विमान था। हादसा लोगों ने भी अपनी आंखों से देखा, जिसके कारण हादसास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। प्लेन के गिरते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF भी मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तो कॉकपिट के मलबे में घायल कैप्टन मिले। हादसा क्यों हुआ? अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टेक्निकल खामी का शक जताया गया है।

इकलौते पायलट की जान बची

हादसे में विमान में सवार 18 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घायल पायलट की पहचान कैप्टन एम. शाक्य के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए काठमांडू के सिनामंगल स्थित KMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे का कारण अज्ञात

अभी तक हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, टेक्निकल खराबी की आशंका जताई जा रही है। नेपाल सरकार ने हादसे की जांच के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

नेपाल में विमान हादसों की लगातार घटनाएं

यह हादसा नेपाल में पिछले कुछ वर्षों में हुए विमान हादसों की एक लंबी श्रृंखला में नवीनतम है। 2010 से अब तक नेपाल में करीब 12 विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!