टिकट कटने के बाद पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया ने आज विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। निर्दलीय अथवा अन्य किसी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरने की तमाम अटकलों को विराम देते हुए विधायक चंदेलिया ने कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पार्टी का निर्णय ही मेरा निर्णय

पार्टी टिकट की दौड़ में पिछड़ने के बाद विधायक जेपी चंदेलिया ने आज अपने समर्थक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जिसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूं, और रहूंगा। पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर जो भी निर्णय लिया है, वो मुझे स्वीकार है और पार्टी का निर्णय ही मेरा निर्णय है। टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लडूंगा।

त्रिकोणीय रहेगा पिलानी में मुकाबला

विधायक जेपी चंदेलिया के चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय के बाद पिलानी विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय रहेगा। भारतीय जनता पार्टी से राजेश दहिया और भाजपा के ही बागी पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने नामांकन भर दिया है, जबकि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी पितराम सिंह काला सोमवार को अपना नामांकन भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!