निजामपूरा ओजटू में अंबेडकर नवयुवक मंडल ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन

चिड़ावा, 26 जनवरी 2025: निजामपूरा ओजटू में अंबेडकर नवयुवक मंडल द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंबेडकर पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए भारतीय संविधान और गणतंत्र के महत्व को याद किया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद वक्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाबा साहब के विचारों और संघर्ष को याद करते हुए भावपूर्ण भाषण दिए।

इस मौके पर सभी ने समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस मनाने का अवसर है बल्कि अंबेडकरवादी विचारधारा को बढ़ावा देने का भी एक मंच है।

Advertisement's
Advertisement’s

इस कार्यक्रम में रामू मेघवाल, नवीन माहिच, बंटी, विकास कुमार, हवासिंह, संदीप कुमार, कपिल कुमार, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, विनोद रैया, खिलेश, राष्ट्रदीप आदि अंबेडकर नव युवक मंडल टीम के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!